Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

गर्भावस्था के दौरान विकासात्मक जोखिम के कारक

DrPranathiGutta

डॉ प्रणथी गुट्टा

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

आपके बच्चे में स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने के लिए गर्भावस्था संबंधी अभ्यास-

  • इन कारकों को रोकने के लिए उचित देखभाल करें:
    • आनुवंशिक समस्याएँ
    • माता के पोषण की कमी
    • माता की स्वास्थ्य समस्याएं
    • व्यसनी/ मादक द्रव्यों का सेवन ना करें
    • माँ में संक्रमण
  • सुरक्षित गर्भावस्था सुनिश्चित करने के लिए:
    • पर्याप्त पोषण लें
    • माँ का निरंतर टीकाकरण करें
    • चयापचय प्रक्रियाओं की निगरानी रखें
    • गर्भधारण से पहले आनुवांशिक परामर्श लें
    • चिकित्सकीय देखरेख में शराब, धूम्रपान, नशीली दवाओं का सेवन करने से बचें
Infographic Image

विकासात्मक अक्षमता वाले बच्चे की देखभाल में परिवार पर वित्तीय, भावनात्मक, शारीरिक तनाव शामिल होते हैं । विकासात्मक अक्षमताओं में संज्ञानात्मक या संवेदी कठिनाइयाँ, सामाजिक या भाषा-संबंधी समस्याएं, मोटर विकार, अनुकूली विलंब या इनमें से एक संयोजन शामिल हो सकता है। विकासात्मक अक्षमताएं दुनिया भर में होती हैं और इसका सामाजिक-आर्थिक स्तर, नस्ल और जातीयता से कोई सम्बन्ध नहीं है , यह किसी भी परिवार में हो सकती है।

दुर्भाग्य से विकासात्मक देरी के कुछ मामले अज्ञातहेतुक हैं, अर्थात अक्षमताएं जो अज्ञात कारणों से उत्पन्न होती हैं। इस तरह के कारक मानव नियंत्रण से बाहर हैं।ऐसे मामलों में, उनके अस्तित्व की शीघ्र पहचान, समय पर निदान और एक उपयुक्त उपचार/चिकित्सा योजना  बच्चों और परिवारों के जीवन में एक सकरात्मक अंतर ला सकती है।

हालांकि, विकास संबंधी देरी का एक बड़ा प्रतिशत उन जोखिमों से पैदा होता है जिन्हें या तो रोका जा सकता है या नियंत्रित किया जा सकता है। इस प्रकार गर्भधारण से पहले, गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के बाद विभिन्न परिहार्य जोखिम कारकों से अवगत होना बहुत महत्वपूर्ण है।

नीचे दी गई इन्फोग्राफिक विकासात्मक अक्षमताओं के लिए सबसे अधिक देखे जाने वाले प्रसवपूर्व (बच्चे के जन्म से पहले) के जोखिम कारकों की रूपरेखा तैयार करती है।

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि यह मार्गदर्शिका केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। सुरक्षित प्रबंधन के लिए कृपया किसी योग्य स्वास्थ्य चिकित्सक से परामर्श लें।

इसके अतिरिक्त, हमारे इस इन्फोग्राफिक को देखें जो नवजात बच्चे में विकास संबंधी जोखिमों को बताता है।

आभार : हम डॉ. सना स्मृति, जो कि एक न्यूरोडेवलपमेंटल और बिहेवियर पीडियाट्रिशियन हैं, इस पोस्टर की सामग्री के लिए किए गए प्रूफ-रीडिंग और संशोधन में हमारी मदद करने के लिए उनके समय और प्रयास के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

हम अपने स्वयंसेवकों सुश्री शैलजा तादिमेटी और श्री कृष्णजी देवलकर को इस सामग्री के अंग्रेजी से तेलुगु में अनुवाद के लिए उनके समय और प्रयास के लिए धन्यवाद देते हैं।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं।

टैग्स : Antenatal Care
ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी