Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

आटिज्म प्रबंधन युक्तियाँ

JaiVakeel

जय वकील फाउंडेशन

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

जय वकील फाउंडेशन मुंबई में  स्थित है और बौद्धिक एवं विकासात्मक विकलाँगता से प्रभावित बच्चों के लिए काम करती है। 

यह वीडियो (हिंदी) द जय वकील फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत ऑटिज्म से प्रभावित  बच्चे की मदद करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा उपयोग में आसान रणनीतियों और युक्तियों को प्रदान करता है।

वीडियो में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (एएसडी) से प्रभावित बच्चों को प्रबंधित करने के लिए लागू करने में आसान, व्यावहारिक व्यवहार प्रबंधन रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया है। एएसडी वाले बच्चे अक्सर पूर्वानुमानित वातावरण पसंद करते हैं, और अगर उनकी परिचित दिनचर्या टूट जाती है तो वे बहुत परेशान हो सकते हैं। इस वीडियो के माध्यम से परिवार के सदस्य सीख सकते हैं कि अपने बच्चों को दैनिक जीवन में चुनौतियों से निपटने में कैसे मदद करें। बच्चों को स्व-निगरानी कौशल सीखने के लिए मार्गदर्शन करके और शांत रहने के तरीकों की पहचान करने में उनकी मदद करके माता-पिता व्यवहार के प्रकोप को प्रभावी ढंग से संभाल सकते हैं और बच्चे में व्यवहार ट्रिगर्स को भी रोक सकते हैं।

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि यह मार्गदर्शिका केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। प्रभावी निदान और प्रबंधन के लिए कृपया किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।

स्थिति और इसकी चिकित्सा प्रबंधन रणनीतियों के बारे में त्वरित जानकारी  के लिए आप हमारी ऑटिज्म फैक्टशीट भी देख सकते हैं।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। 

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी