Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

माता-पिता की स्व-देखभाल – जब आपके बच्चे में मानसिक विकलांगता हो तो अपने मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें?

Default Avatar

उम्मीद बाल विकास केंद्र

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

उम्मीद बाल विकास केंद्र विकलांगता वाले बच्चों के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेप योजना पर केंद्रित विविध विशिष्ट सेवाएं प्रदान करता है, और यह मुंबई में  स्थित है।

उम्मीद बाल विकास केंद्र, मुंबई ने एक सूचनात्मक वीडियो बनाया है जो बच्चों की परवरिश करने वाले  परिवारों को खुद की देखभाल करने और अपने स्वयं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। जब बच्चे में मानसिक विकलांगता होती है, तो माता-पिता के तनाव की स्व-देखभाल और प्रबंधन के लिए विशेष ध्यान और देखभाल की आवश्यकता होती है।

मानसिक विकलांगता वाले बच्चे की देखभाल करना कभी-कभी कठिन  लग सकता है। माता-पिता तनावग्रस्त और चिंतित महसूस कर सकते हैं।

इस वीडियो में आप सीखेंगे,

  • माता-पिता के लिए न केवल अपने लिए, बल्कि अपने बच्चों की भलाई और विकास के लिए भी उनके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करना क्यों महत्वपूर्ण है।
  • ऐसे विचार जिन्होंने माता-पिता को सकारात्मक और खुश रहने में मदद की है।
  • आप डिप्रेशन के लक्षणों को कैसे पहचान सकते हैं, ताकि आप डॉक्टर से सलाह ले सकें या मदद के लिए तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकें।

उम्मीद  बाल विकास केंद्र, एक संगठन जो अपने नाम के अनुरूप है, विशेष बच्चों के परिवारों को आशा प्रदान करती  है। विकलांगता वाले बच्चों के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेप योजना पर केंद्रित विविध विशिष्ट सेवाओं के रूप में आशा प्रदान करने का काम करती है। 

उम्मीद  बाल विकास केंद्र से पूर्व अनुमति के साथ यहां पुनर्प्रकाशित लेख, और उसके  मूल स्रोत तक यहां पे क्लीक करके पहुंचा जा सकता है।

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि यह मार्गदर्शिका केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है। सुरक्षित प्रबंधन के लिए कृपया किसी योग्य स्वास्थ्य व्यवसायी से सलाह लें।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। 

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी