Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

माता-पिता अपने बच्चे की विकासात्मक विकलांगता की स्वीकृति करने में मदद कैसे लें?

AfshaanJabeen-scaled

सुश्री अफशां जबीन

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

हर परिवार को जब बच्चे की विकलांगता के बारे में बताया जाता है, तब उस निदान को स्वीकारना आसान नहीं होता है I क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट एवं डिस्लेक्सिया थेरेपिस्ट, अफशां जबीन इस वीडियो में, माता-पिता से अपने बच्चे के निदान को जल्द से जल्द स्वीकारने का आग्रह करती हैं I यह याद रखना ज़रूरी है की कोई भी बच्चा न ही उनके माता-पिता,किसी भी विकलांगता के लिए खुद से जिम्मेदार नहीं हैं। जितनी जल्दी परिवार अपने बच्चे के निदान को समझने का प्रयास करेंगे उतनी ही जल्दी वे बच्चे को समय पर थैरेपीज द्वारा उसकी क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं I जानकार और सशक्त माता-पिता ही अपने बच्चे के लिए उपयुक्त समर्थन प्रदान करते हैं। इसलिए, अपने पूरे परिवार, चिकित्सा समुदाय और माता-पिता सहायता समूह से मदद लेने में संकोच बिलकुल न करें।

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि यह केवल आपकी जानकारी के लिए है। कृपया निदान और प्रबंधन के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ से परामर्श करें।

इस वीडियो को भी देखें – विकासात्मक विकलांगता समस्याओं के लिए प्रारंभिक हस्तक्षेप और सर्वोत्तम देखभाल प्रथाओं का महत्व।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। 

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी